प्रेमी के साथ भागी थी चार बच्चों की मां, अब खेत में मिला शव

    प्रेमी के साथ भागी थी चार बच्चों की मां, अब खेत में मिला शव

    गोड्डा (GODDA) - मंगलवार की सुबह बनौधा गांव में एक 35 वर्षीय महिला आशा देवी का शव खेत में बरामद हुआ. शव मिलने की घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. परिजनों और इलाके के लोगों की माने तो मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है. घटना गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र की है.

    क्या है मामला

    यहां बनौधा गांव में एक 35 वर्षीय महिला आशा देवी अपने भाई और मां के साथ रहती थीं. मंगलवार की सुबह आशा रोज की तरह शौच के लिए निकलीं. पर वापस नहीं लौटी. बाद में कुछ ग्रामीणों ने आशा का शव खेत में पड़ा देखा. शरीर पर जख्म के निशान थे. वहीं आसपास खून फैला था. घर पर सूचना पहुंचते ही पूरा इलाका सन्न रह गया. आस पास के इलाके के लोगों की भीड़ शव को देखने पहुंच गयी. पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया गया और शव को कब्जे में लेकर मेहरमा थाना लेकर आई जहां से पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजे जाने की तैयारी है .

    पिछले साल हुई थी फरार

    हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के भाई पंकज पासवान ने बताया कि आशा की शादी क़स्बा गांव में हुई थी. जिससे चार बच्चे भी हैं. मगर शादी शुदा होने के बावजूद पिछले साल दूसरे युवक इस्रायल के साथ फरार हो गयी थी. हाल में ही बगल के कहलगांव (बिहार) से आशा और इस्रायल को पकड़कर मेहरमा थाना लाया गया था. थाना से फिर सुलहनामा करवाकर दोनों को छोड़ दिया गया था .

     

    रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news