कोरोना के कारण मछली घर बंद, जश्न मनाने वाले को हुई निराशा

    कोरोना के कारण मछली घर बंद, जश्न मनाने वाले को हुई निराशा

    रांची(RANCHI):  नए वर्ष के अवसर पर आज जब सभी पार्कों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग अपने-अपने जश्न में डूबे हैं. वही राजधानी रांची के एक्वावर्ल्ड यानी रांची मछली घर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए अपने कैंपस को बंद रखा है. जिससे नये साल में मछली घर जाने के लिए इच्छुक बच्चे और महिलाओं को निराशा हुई है.  राजधानी रांची में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं. इसे लेकर मछली घर ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के नियमों का पालन किया है. वही एक्वावल्ड के प्रबंधन ने कहा है कि निजी संस्थानों का भी सामाजिक दायित्व बनता है कि वह इस संक्रमण की रोकथाम में सरकार और प्रशासन की मदद करें. इसलिए यह कदम उठाया गया है. प्रबंधन ने लोगों से अपील किया कि वह घरों में ही रहे और नववर्ष का आनंद परिजनों के साथ उठाएं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news