नव वर्ष पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील की तरफ से जरूरी दो डीप फ्रीजर जमशेदपुर ब्लड बैंक को समर्पित

    नव वर्ष पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील की तरफ से जरूरी दो डीप फ्रीजर जमशेदपुर ब्लड बैंक को समर्पित

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  ब्लड बैंक के लिए डीप फ्रीजर एक जरूरी संसाधन है, जिसके जरिए न सिर्फ ब्लड को सुरक्षित तरीके से रखा जाता है, बल्कि गुणवत्ता को भी बरकरार रखने में मदद मिलती है. प्रतिवर्ष जमशेदपुर ब्लड बैंक के द्वारा 55 हजार यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रहित किया जाता है. जमशेदपुर ब्लड बैंक एक ऐसा ब्लड बैंक है, जिनके कंधों पर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और जिला सरायकेला खरसावां के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम के रक्त की जरूरतों को पूरा करने का भार है. संग्रहित रक्त को उपयोग में लाने के पूर्व उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जमशेदपुर ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों में से एक है. यही वजह है कि जमशेदपुर ब्लड बैंक को तत्काल दो डीप फ्रीजर की काफी आवश्यकता महसूस हो रही थी.

    इस आवश्यकता को समझते हुए टीम संघर्ष के अध्यक्ष अरीजित सरकार की पहल पर टाटा ब्लूस्कोप की ओर से  सीएसआर के तहत उच्च गुणवत्ता वाला -80°C  पर कार्य करने वाले हाई परफॉर्मेंस दो डीप फ्रीजर (जिसमें लगभग 1000 ब्लड यूनिट संग्रहित रखा जा सकता है) आज जमशेदपुर ब्लड बैंक को समर्पित किया गया. इसकी लागत 13 लाख है. रुचि नरेन्द्रन इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news