धारा 144 का उल्लंघन कर जश्न में रात भर डूबा रहा कोयलांचल, अब प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में

    धारा 144 का उल्लंघन कर जश्न में रात भर डूबा रहा कोयलांचल, अब प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में

    धनबाद (DHANBAD):- धनबाद में भी नये साल का जश्न 31st नाइट के 12 बजे से ही जश्न के बुखार में तपते लोगो ने नर्तकियों के साथ लट्टू की तरह नाचते रहे.जश्न में डूबे लोगों ने दिल खोल कर 2022 का स्वागत किया , वहीं इन लोगों पर बढ़ते कोरोना का कोई सिकन तक नहीं दिखा, सभी लोग बस अपने मस्ती में डूबे नजर आये.  वहीं 31 दिसम्बर की आधी रात से ही शहर के कई स्थलों पर बड़ी-बड़ी पार्टिया करते नजर आये धनबाद के लोग ,जमकर नर्तकियों के साथ थिरकते नजर आये. धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना को देखते हुए धारा 144 लगाया गया है फिर भी सारे लोगों ने जश्न को लेकर धारा 144 और धनबाद प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकाल धजिया उड़ाते नजर आये.  दूसरी ओर शराब की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई.लोग जल्दबाजी में अपनी खेप लेने को आतुर दिख दिखे.धनबाद में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के आदेश पर 30 दिसम्बर की मध्य रात्रि से 2 जनवरी 2022 की मध्य रात्रि तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है.सभी पिकनिक स्पॉट, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस का पालन तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया गया है.और आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या प्रतिष्ठान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा द एपिडेमिक डिजीज एक्ट की सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

    रिपोर्ट;सत्यभूषण ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news