नये साल में जश्न में कोरोना गाइडलाइन पर जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई


रांची (RANCHI) - राज्य में संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है. रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 500से अधिक हो गईं है. 31st नाइट का आयोजन करने वाले आयोजकों पर कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है. जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.उपायुक्त रांची ने इस संबंध में एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को अपने-अपने क्षेत्र में जांच करने के आदेश दिये हैं.
उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करें - डीसी
उपायुक्त रांची छवि रंजन ने 31st नाइट पर विभिन्न होटलों, क्लबों और रेस्तरां में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम स्थलों की जांच करने का आदेश एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को दिया है.उपायुक्त ने कहा है कि आयोजन स्थलों का जांच कर कोविड-19 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें. रांची अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ सदर और सिटी एसपी रांची को आयोजन स्थलों की जांच का आदेश दिया गया है.
रिर्पोट: रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)
4+