अपराधियों ने दनादन दागी गोलियां, बाइक दौड़ा रहा घायल युवक, फिर हुआ यह

    अपराधियों ने दनादन दागी गोलियां, बाइक दौड़ा रहा  घायल युवक, फिर हुआ यह

    सरायकेला (SARAIKELA) :  सूबे में अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए नजर आ रहे. सरायकेला में अपनी परिजन को स्टेशन से लेकर घर लौट रहे युवक पर अपराधियों ने दनादन तीन गोलियां दागी. गोली लगने के बाद भी घायल युवक बाइक चलाता रहा. बाद में गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएस अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना बुधवार रात की है. 

    क्या है मामला

    सुशील महतो तिरूल्डीह रेलवे स्टेशन से किसी परिचित महिला को लेकर अपने गांव डेरे लौट रहा था, इसी बीच दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उसे रोकने की कोशिश की. भागने के क्रम में अपराधियों ने एक के बाद एक 5 राउंड गोलियां सुशील को टारगेट कर चला दी.  युवक को कुल तीन गोलियां लगी हैं. दो गोलियां जांघ में, जबकि एक गोली पंजड़ा में लगी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है. गोली लगी हालत में ही सुशील महिला सहित बाइक लेकर डेरे गांव पहुंचा. जहां झोलाछाप डॉक्टर ने इसकी सूचना तिरूलडीह थाना पुलिस को देते हुए युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. वैसे युवक को टीएमएच रेफर करने की तैयारी चल रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. तिरूलडीह थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news