कोहरे से होगी एक जनवरी की शुरुआत, ठंड अब तक के रिकॉर्ड तोड़ेगी !

    कोहरे से होगी एक जनवरी की शुरुआत, ठंड अब तक के रिकॉर्ड तोड़ेगी !

    रांची (RANCHI) : राज्य में पिछले 48 घंटे से मौसम ने अपना करवट बदल लिया है.  राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है. अगले तीन चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 3 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. वहीं 1और 2 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 और 5 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध  की फोरकास्तट की है. बाद में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा.

    मौसम की चेतावनी

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 30 और 31 दिसम्बर को कहीं कहीं घना कोहरा छाने की सम्भावना है. 30 दिसंबर को रांची तथा आसपास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे , तथा बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है.

    पूर्वानुमान

    30 दिसंबर को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. 31दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 1जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 2जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध  छाया रहेगा तथा बाद में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा. वहीं 3 जनवरी को कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. वहीं 4और 5 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा.

    रिर्पोट: रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news