चंपई सोरेन ने अपनी ही सरकार का गुण गाया, विपक्ष ने कहा, नहीं मिलेगा एक भी नंबर

    चंपई सोरेन ने अपनी ही सरकार का गुण गाया, विपक्ष ने कहा, नहीं मिलेगा एक भी नंबर

    दुमका (DUMKA) : 29 दिसंबर 2021 को राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरै होने पर दुमका के इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस मौके पर जहां चंपई सोरेन ने अपनी सरकार का गुणगान किया, वहीं विपक्ष ने सरकार  को असफल करार दिया.

    चंपई सोरेन ने कहा कि कोरोना की वजह से विकास कार्य कुछ बाधित जरूर हुए हैं, लेकिन अब जबकि हालात सामान्य हो रहे हैं तो सरकार का यह प्रयास है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसी के लिए डेढ़ महीने से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया.  इसका आज समापन हो गया. वहीं सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य के प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सरकार को 2 वर्षोंं के कार्यकाल में एक भी नंबर नहीं मिलेगा.  सरकार ने नंबर लेने लायक कोई कार्य किया ही नहीं और ना ही इस सरकार से कोई उम्मीद है. उन्होंने कहा कि आज सरकारी कर्मचारी हो या अनुबंध कर्मी या फिर आम नागरिक सभी परेशान हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news