धनबाद को 855 करोड़ की सौगात, आमलोगों के लिए खुले गोल्फ ग्राउंड, करकेन्द नेहरू पार्क और लिलोरी पार्क

    धनबाद को 855 करोड़ की सौगात, आमलोगों के लिए खुले गोल्फ ग्राउंड, करकेन्द नेहरू पार्क और लिलोरी पार्क

    धनबाद (DHANBAD) : बुधवार को कोयलांचल धनबाद के लिए सौगातों का दिन रहा. जहां  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  जिले में चल रहे 855 करोड़ की योजनाओं का रांची से ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया तो वहीं सूबे के स्वास्थ्य सह प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद नगर निगम के दर्जनों योजना सहित कुल 232 करोड़ की योजनाओं का  उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

    इनका हुआ उद्घाटन/शिलान्यास

    गोल्फ़ ग्राउंड स्थित 5 करोड़ की रणधीर वर्मा स्टेडियम पार्क व ओपेन जिम, पुटकी का करकेन्द नेहरू पार्क, कतरास का लिलोरी पार्क और 13 करोड़ का  मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्टेडियम शामिल है. वहीं बैंक मोड़ में प्रस्तावित 23 करोड़ के पांच मंजिला मल्टीस्टोरी कामर्शियल भवन का भी शिलान्यास किया गया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोल्फ ग्राउंड का उद्घाटन फीता काटकर किया. मंत्री के साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार समेत तमाम आलाधिकारी मौजूद रहें. बन्ना गुप्ता ने गोल्फ ग्राउंड का अवलोकन भी किया.  बच्चों का झूला, ओपन जिम, रबड़ जॉगिंग ट्रैक देखकर खुशी जाहिर की.

    थपथपाई अपनी पीठ

     न्यू टाऊन हॉल में परिसंपत्तियों का वितरण करने के साथ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने आरोप लगाया कि कोरोना में भी केंद्र ने हमारे सरकार को अपेक्षित मदद नहीं की. आज हमारे दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा विश्वासघात दिवस मना रहीं है जबकि हमारी सरकार को धोखा उनलोगों ने दिया. हमारे राज्य के अंश में से भी कटौती कर ली. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार अच्छा काम कर रहीं है. इधर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी कहा कि हेमंत सरकार ने ई गवर्नेंस व गुड गवर्नेंस में अच्छा रिकार्ड बनाया है. आज झरिया बालियापुर की बदहाल सड़क 20 वर्ष बाद बनने जा रही है.

    अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news