IAF के सार्जेंट प्रकाश तिवारी के अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब,अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

    IAF के सार्जेंट प्रकाश तिवारी के अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब,अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

    धनबाद (Dhanbad) भारतीय वायुसेना (AIF )में केरल तिरुवनंतपुरम में सार्जेंट के पद पर तैनात धनबाद के धैया ठाकुरकुल्ही के रहने वाले प्रकाश तिवारी की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।  बताया जाता है कि  अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें इंडियन एयरफोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    आज सोमवार को जैसे ही उनके शव को धनबाद के पैतृक घर लाया गया अपने बेटे को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा ...इंडियन एयरफोर्स के जवानों ने आईएएफ़ के सार्जेंट प्रकाश तिवारी के पार्थिव शरीर के ताबूत पर पहले तो पूरे सम्मान के साथ तिरंगे से लपेटकर उनकी अंतिम विदाई दी। वहीं एयरफोर्स के जवानों के साथ आसपास सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मौके पर मातमी धुन के साथ हवाई फायरिंग कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। अंतिम संस्कार गोविंदपुर खुदिया नदी के पास की जाएगी।प्रकाश के पिता  ललन तिवारी बीसीसीएल से सेवानिवृत्त है । उन्होंने बताया कि 21 साल पहले उनके तीन बेटे में से दूसरे प्रकाश ने देश सेवा के लिए भारतीय एयरफोर्स जॉइन किया था। 2007 में उनकी शादी हुई थी। हालांकि अभी कोई बच्चा नहीं। पिछले 2010 से प्रकाश का परिवार धैया ठाकुर कुल्ही धनबाद में रह रहा है। प्रकाश के भाई का कहना है कि भैया इतनी जल्दी हम सभी को छोड़ कर चले जायेंगे ।इसकी उम्मीद नहीं थी। इस वक्त अपने बेटे की असामयिक चले जाने से कोयलांचल ग़मगीन है। आसपास के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news