लातेहार में नॉर्मल डिलीवरी से जन्मा तीन बेटा, बच्चों का यह है हाल

    लातेहार में नॉर्मल डिलीवरी से जन्मा तीन बेटा, बच्चों का यह है हाल

    लातेहार (LATEHAR) - जिले के बरवाडीह प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात प्रखंड क्षेत्र के अमडीहा की रहने वाली मनु देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य प्रसव के तहत 3 बच्चों को जन्म दिया. बता दें कि मनु द्वारा जन्मे तीनों बच्चों में सभी लड़के थे. मगर उनमें से एक की जन्म लेते ही मौत हो गई. उधर दो अन्य बच्चों में एक के वजन कम होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर जेपी साहू द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. यहां बच्चे का इलाज जारी है.

    अल्ट्रासाउंड में दिखे तीनों बच्चे

    डॉ साहू ने बताया कि उक्त गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद परिवार के लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. यहां अल्ट्रासाउंड के अनुसार भी 3 बच्चे दिख रहे थे. हालांकि प्रसव के दौरान 1 बच्चे की मौत हो गई. एक अन्य बच्चा बहुत कमजोर है जिसे बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर कर दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news