30 को निरसा में मासस दिखाएगी ताकत

    30 को निरसा में मासस दिखाएगी ताकत

    धनबाद (DHANBAD) - पंचेत के दहीबाड़ी परियोजना के आउटसोर्सिंग में विस्थापितों को नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर 30 दिसम्बर को सिद्धु कान्हू मैदान में मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) की सभा का आयोयन किया जाना है.इसको सफल बनाने को लोकर मुगमा मोड़ स्थित मासस पार्टी कार्यालय में रविवार को बैठक की गई. बैठक में मासस कार्यकर्ताओं के अलावा मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और बादल बाउरी, मुन्ना यादव उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 तारीख को सिद्धू कान्हू मैदान में विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा. इसमे निरसा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मासस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news