निरसा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

    निरसा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

    धनबाद(DHANBAD) - निरसा के गलफरबाड़ी के एग्यारकुंड मोड़ निवासी तनमय गुप्ता और नकड़ाकनाली निवासी पवन चौधरी के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया. लेकिन पवन चौधरी के मन में कुछ और चल रहा था. शनिवार की शाम लगभग सात बजे तनमय अपने घर जा रहा था. तभी अंधेरे में घात लगाए बैठे पवन ने तनमय पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. इससे पहले कि तनमय कुछ समझ पाता, पवन ने उसे चाकू के वार से पूरी तरह जख्मी कर दिया. बचाने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख पवन वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और तनमय के परिजनों को दी और बुरी तरह जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले गए सूचना मिलते ही तनमय के परिजन और गल्फरबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया. घायल युवक ने बताया कि पवन चौधरी ने जान मारने की नियत से उस पर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news