टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज, सदर हॉस्पिटल की ऐसी स्थिति देख आप भी हो जायेंगे हैरान 

    टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज, सदर हॉस्पिटल की ऐसी स्थिति देख आप भी हो जायेंगे हैरान 

    गुमला (GUMLA) - सदर हॉस्पिटल में 19 दिसंबर की रात एक ऐसा दृश्य सामने आया जो हॉस्पिटल की लापरवाही को दर्शाता है. दरअसल हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया था. इसी दौरान अचानक बिजली चली गयी. इसके बाद टॉर्च की रोशनी में उनका इलाज किया गया जो काफी चिंता का विषय है. सदर अस्पताल में इस तरह की दृश्य को लेकर सवाल इस लिए भी उठ रहा है कि हॉस्पिटल में जेनरेटर के साथ ही सोलर भी लगा हुआ है. इसके बाद भी इस तरह का दृश्य सामने आना चिंता का विषय है.

    क्या है पूरा मामला..

    दरसल जब बिजली कटी तो जेनरेटर संचालक वहां मौजूद नहीं था. इस कारण और परेशानी का सामना करना पड़ा. सदर हॉस्पिटल में इस तरह की लापरवाही को लेकर लोगो ने काफी सवाल खड़ा किया है. गुमला सदर हॉस्पिटल की इस लापरवाही को लेकर पूरे हॉस्पिटल पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि करोड़ो की लागत से लगाया गया सोलर प्लांट का क्या फायदा जो लम्बे समय से खराब पड़ा हुआ है. वहीं जेनरेटर संचालक समय पर मौजूद क्यों नहीं रहता है. पदाधिकारियों ने भी इसको लेकर चिंता व्यक्त की है और जांच के बाद करवाई की बात कही है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news