पाठ पढ़ा रहे गुमला के ये अफसर, लाइफ में कैसे हों सक्सेसफुल

    पाठ पढ़ा रहे गुमला के ये अफसर, लाइफ में कैसे हों सक्सेसफुल

    गुमला (GUMLA) – एक पदाधिकारी बनने के बाद लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है. वे अपनी अलग दुनिया बना लेते हैं जहां सफल और समर्थ लोगों से ही अधिक वास्ता होता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मंजिल पर पहुंचने के बाद औरों को राह की परेशानियों से अगाह कर उससे बचने का रास्ता सुझाते हैं. जिला के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता इन दिनों ऐसा ही कुछ कर रहे हैं. अपनी सेवा से समय निकालकर  सुधीर कुमार गुप्ता गुमला के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को करियर के लिए राह दिखा रहे हैं. ये वैसे युवा हैं जो बड़े शहर में जाकर करियर बनाने के रास्ते नहीं तलाश पाते. अपर समाहर्ता की यह पहल ऐसे लोगों के लिए कामयाबी के नए द्वार खोल रही.

    सराहनीय पहल

    वहीं स्थानीय शिक्षित लोग भी सुधीर कुमार गुप्ता की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं. स्थानीय रविन्द्र कुमार सिन्हा की माने तो इस तरह की गाइडलाइन गुमला जैसे पिछड़े इलाके के बच्चों को मिले तो निश्चित रूप से वे भी सफल हो सकते हैं. वहीं स्थानीय छात्रों ने कहा कि दो घण्टे की क्लास में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला जो उनके लिए प्रेरणादायक है. उनकी माने तो कल तक उनके सामने कैरियर को लेकर धुंध था जो अब धीरे धीरे साफ हो रहा है. अब लगता है कि सर की ओर से लगातार गाइड लाइन मिले तो जीवन मे सफल हो पाएंगे.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news