स्थानीय नीति पर घिरे मंत्री मिथलेश, बीजेपी ने पूछा कहां से आए आप !

    स्थानीय नीति पर घिरे मंत्री मिथलेश, बीजेपी ने पूछा कहां से आए आप !

    रांची (RANCHI) : विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन यानि सोमवार को भी सदन की शुरुआत हंगामेदार रही. दोपहर 12:30 बजे तक सत्र को स्थगित किया गया. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं हो पाया. इसको लेकर भी विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है.  

    विपक्ष के द्वारा सदन में JPSC के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. विधायक भानु प्रतापशाही, नवीन जायसवाल और अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री प्रश्नकाल की बात करते हुए कहा कि 12:30 बजे तक सदन को स्थगित क्यों किया गया? मुख्य्मंत्री सदन में आकर जेपीएससी मुद्दे पर जवाब दें. भानु प्रताप शाही ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किन छात्रों को भाड़े का बताया है. आंदोलनरत छात्र मोरहाबादी मैदान में अब खतियान लेकर बैठे हैं. उन्होंने मंत्री मिथलेश ठाकुर की स्थानीयता पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आप बताएं, क्या आप झारखंड के हैं ! मुख्यमंत्री स्थानीयता की परिभाषा बताएं कि स्थानीय कौन हैं और बाहरी कौन !  विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष का नियुक्ति वर्ष करार दिया था, पर दिसंबर के आखिरी दिनों में लग रहा कि यह छटनी वर्ष है. नवीन जयसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन के 522 सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखलाने का विरोध किया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news