राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप और बजरंग दल मनाया शौर्य दिवस

    राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप और बजरंग दल मनाया शौर्य दिवस

    जामताड़ा(JAMTARA) - अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से आज शौर्य दिवस मनाया. इसी निमित आज पद यात्रा का अयोजन किया गया. विश्व हिंदू परिषद के संजय परसुरामका और बजरंग दल के संयोजक अनूप राय के नेतृत्व में पद  निकाला गया. भक्ति संगीत की धुन पर सभी सदस्य हाथों में केसरिया पताखा लहराते हुए चल रहे थे. इसके बाद  पूरे  जामताड़ा नगर का भ्रमण किया. जिसके बाद सभी जामताड़ा वासी गांधी मैदान पहुंचे. जहां एक सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में राम मंदिर निर्माण कार्य के बारे में बताया. इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक अनूप राय ने कहा कि जिले में देश व्यापी कार्यक्रम के तहत आज सौर्य दिवस मनाया जा रहा है. बता दें कि अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर निर्माण के मौके पर सौर्य दिवस मनाया जा रहा है. वहीं विश्व हिंदू परिषद के संयोजक संजय परसुरामका ने बताया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर आज के दिन सभी लोग खुशी मना रहे हैं. जिसके तहत आज पद संचलन और सभा का आयोजन किया गया है. 


    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news