बीएसएफ जवान संदीप बारूद फटने से शहीद,धनबाद टुंडी के थे निवासी

    बीएसएफ जवान संदीप बारूद फटने से शहीद,धनबाद टुंडी के थे निवासी

    धनबाद(DHANBAD) के टुंडी  प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के चरककला गांव के बीएसएफ जवान संदीप सिंह राजस्थान के जैसलमेर में अभ्यास के दौरान बारूद फटने से आज सुबह 7 बजे शहीद हो गए. घटना के बाद उनके घर समेत पूरे टुंडी में गम का माहौल  है. मई 2017 में उनकी शादी गोड्डा के पोड़ेयाहाट के  गांव चतरा में हुआ था. उनकी  एक  तीन साल की बच्ची सौम्या सिंह है. घटना की सूचना बीएसएफ के पदाधिकारियों ने आज सुबह दूरभाष पर घर के लोगो को दी.घटना के बाद उनके टुंडी निवास पर मातम पसरा हुआ है.पता चला है कि इस घटना में चार अन्य जवान भी घायल हुए है.आज जैसे ही बीएसएफ जवान संदीप सिंह की शहादत की ख़बर मिली है टुंडी सहित कोयलांचल अपने लाल के खोने से ग़मगीन है. सभी आम से लेकर ख़ास ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए गहरा शोक जताया है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news