JPSC अभ्यर्थियों ने आक्रोश में निकाला कैंडल मार्च


रांची (RANCHI) : शुक्रवार की देर रात जेपीएससी अभ्यर्थियों को पुलिस गिरफ्तार की थी. शनिवार दिन में 3 बजे सभी अक्रोशित छात्र मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक अक्रोशित छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोधप्रदर्शन कर रहे हैं.
बता दें कि जेपीएससी अभ्यर्थियों का आन्कोदोलन 49 दिनों से चल रहा है. शुक्रवार देर रात पुलिस गिरफ्तार कर खेलगांव ले गई. मोरहाबादी मैदान में 17 दिसम्बर को दिन के 11बजे से ही धारा 144 लगा दी गई थी. 18 दिसंबर को पदाधिकारियों के द्वारा मैदान में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लागू कराया गया. भूख हड़ताल पर बैठे पीटी परीक्षा पास अभ्यर्थी गुलाम हुसैन को एंबुलेंस में बैठाकर पुलिस रिम्स अस्पताल ले गई थी. शनिवार को बापू वाटिका के समक्ष भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे. आंदोलनकारियों को मोरहाबादी मैदान में जुलूस,मेला, रैली लगाने की अनुमति अगले आदेश तक नहीं है.
4+