ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत 

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत 

    कोडरमा (KODERMA) जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित चोपनाडीह पंचायत के कोंडराडीह गांव के समीप आस्कर चौक पर ईटालोड ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूल जा रही एक छात्रा की मौत हो गई.  मृतक की पहचान अंशु कुमारी 15 वर्ष ग्राम बांसडीह थाना मरकच्चो जिला कोडरमा के रूप में हुई है.
     
    मिली जानकारी अनुसार अंशु कुमारी की उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर की कक्षा नौ की छात्रा थी. वह अपने घर से अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से विद्यालय जा रही थी. तभी उक्त स्थल पर सामने से आ रही बिना नम्बर के ईटालोड स्वराज ट्रैक्टर ने उक्त छात्रा को चपेट में ले लिया. छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई. इसके बाद आनन फानन में ट्रैक्टर और मृतक के शव को घर पर ले जाया गया.  वहीं ये सूचना जब मरकच्चो थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा को मिली तो उन्होंने पूरे दलबदल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद अंतः परीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस प्रशासन काफी प्रयास के बावजूद ट्रैक्टर को कब्जे में लेने में असफल रही. बता दें कि छात्रा की सहेली ने कहा कि किसी लड़के ने साइकिल को धक्का दे दिया जिससे साइकिल ट्रैक्टर के नीचे जा गिरी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news