पूर्व विधायक की मौत के बाद लोहरदगा में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की मांग

      पूर्व विधायक की मौत के बाद लोहरदगा में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की मांग

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : आजसू नेता और दो बार विधायक रह चुके कमलकिशोर भगत के निधन के बाद से इलाके में शोक की लहर है. कद्दावर दिवंगत नेता अपने इलाके में खासे लोकप्रिय थे. उनकी मौत के कार्यकर्ताओं अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की मांग की है.

    घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया और लोग जैसे भी जिस भी हालत में थे. वैसे ही सदर अस्पताल उनको देखने के लिए पहुंचे. जिले के आजसू कार्यकर्ता और लोगों की काफी भीड़ सदर अस्पताल में दिख रही है. आजसू से केंद्रीय सूरज अग्रवाल ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है और प्रशासन से जांच की मांग की है. वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओम सिंह ने दुख व्यक्त किया और कहा कि यह बीजेपी आजसू के साथ पूरे इलाके के लिए दुख की बात है. उन्होंने मांग की कि राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया जाय. लोहरदगा एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने कहा यह दुखद घटना है, जांच चल रही है, पोस्टमार्टम के लिए एक टीम गठन कर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ किया जा रहा है. एसडीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओ की मांग कि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो, इसे पत्र जारी कर आगे भेज दिया गया है. 

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news