PLFI एरिया कमांडर मंगरा लुगुन ढेर, गोइलकेरा के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मार गिराया

    PLFI एरिया कमांडर मंगरा लुगुन ढेर, गोइलकेरा के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मार गिराया

     

    गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगल में लेपा पहाड़ी के पास सुरक्षा बलों ने PLFI के कुख्यात उग्रवादी मंगरा लुगुन को मार गिराया। मंगरा संगठन का एरिया कमांडर था और राज्य सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में वह ढेर हो गया। पुलिस एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 06.30 बजे जंगल में मंगरा लुगुन के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद सर्च  के दौरान एक उग्रवादी का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान पीएलएफआई के एरिया कमांडर मंगरा लुगुन के रूप में की गई। सर्च के दौरान पुलिस ने एके-47 भी बरामद किया है। मंगरा लुगुन पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 33 कांड दर्ज हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news