साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

    साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

    देवघर ( DEOGHAR) -  लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर 8 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिला के मधुपुर,पथरौल,पथरड्डा और कुंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने इन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.upi,के3वॉलेट के अलावा बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर इनके द्वारा ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिए जाते थे. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.पूरी जानकारी देते हुए देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में रवि राउत और विशाल कुमार मंडल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. बांकी गिरफ्तारअभियुक्तों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने 8 मोबाईल फोन,11 सीम और 1 ATM कार्ड जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है. पुलिस द्वारा साइबर अपराधी के खिलाफ  चलाये जा रहे अभियान का नतीजा है कि ये साइबर अपराधी अब घर से बाहर किसी सुनसान जगह से अपना ठगी वाला दुकान चला रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news