16 दिसंबर से जिले के 26 केंद्रों पर धान की खरीदारी होगी शुरू, 48 घंटे में खाते में आ जाएगा आधी रकम
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
गुमला (GUMLA) - गुमला में अबतक धान क्रय केंद्र नहीं खुला है. मगर अब किसानों के लिए अच्छी खबर आयी है. गुमला जिले के सभी धान क्रय केंद्र पर धान कि खरीदारी शुरू हो जायेगी. किसान अपने धान को क्रय केंद्र पर अच्छे कीमतों में बेच पाएंगे.गुमला जिले में धान की अच्छी पैदावार होती है. यहां के किसान धान कि अधिक खेती करते है. किसानों को धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्क्त ना हो.इसे लेकर जिला आपूर्ति विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर दी गई है.जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने बताया कि जिला में कुल 26 केंद्रों पर धान की खरीदारी की जाएंगी. उन्होंने बताया कि जिला के रायडीह ब्लॉक के केपुर पंचायत के लैम्प्स केंद्र से विधिवत धान की खरीदारी शुरू की जाएगी जिसके लिए पूरी व्यवस्था हो गयी है. उन्होंने बताया कि जिन किसानों का निबंधन हो गया है उन्हें मेसेज जायेगा उसके बाद वे धान लेकर केंद्र तक जाएंगे उसके बाद धान की बिक्री करेंगे.धान की बिक्री के 48 घण्टे में 50 प्रतिशत राशि का भुगतान खाता में हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा गया है.
किसान बाजार में सस्ते दामों में धान बेचने को मजबूर
वहीं धान की खरीदारी को लेकर विगत वर्षों का जो अनुभव रहा है.लोगों ने धान क्रय करने की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. किसान बाजार में जैसे तैसे धान बेचने को मजबूर है . सरकार द्वारा 2050 रुपया दर निर्धारित है लेकिन किसान 1100-1200 के हिसाब से बेचने को मजबूर है.
हर बार दावे कागजों तक सीमित रह जाते है!
सरकार द्वारा हर बार किसानों की धान का उचित मूल्य देने का दावा तो किया जाता है. लेकिन हर बार उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ता है. मैसेज के इन्तजार में किसान मजबूर होकर दलालों बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हो जाता है. देखना है कि इस बार प्रशासनिक दावा कितना सही हो पाता है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+