सेन्ट्रल बैंक ऑफ  इंडिया का मेगा कैंप--बांटे गए 34 करोड़ के ऋण

    सेन्ट्रल बैंक ऑफ  इंडिया का मेगा कैंप--बांटे गए 34 करोड़ के ऋण

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय रांची के द्वारा जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब परिसर में 11 नवंबर को क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन कर किया.

    मौके पर रांची क्षेत्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्र की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर 125 लाभार्थियों के बीच 34 करोड़ का ऋण बांटा गया है. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे देश में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. इसके तहत जरूरतमंद लोगों को ऋण सुविधा का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाने  के लिए ऋण वितरण का टर्न एराउड टाइम को भी कम करना है ताकि कम से कम समय में जरूरतमंद ग्राहकों को ऋण प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया कदम से कदम मिला कर चलने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक श्रीमती अंशु झा ने किया. इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ  इंडिया के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सम्मानित ग्राहकगण और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहें.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड (जमशेदपुर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news