सत्ता के नशे में चूर दिखीं झरिया विधायक, बॉडीगार्ड की दबंगई आई सामने.. कुटे गए भाजपाई


धनबाद (DHANBAD) : सरकार आपके द्वार 'कार्यक्रम में पाथरडीह में हंगामा हो गया. आरोप है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के सरकारी बॉडीगार्ड ने एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गए हैं. इसे लेकर कार्यक्रम में कुछ देर के लिए तनाव उत्पन्न हो गया.
यह है मामला
10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और विधायका पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थिति थे. कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई, सभी फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रामीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए. तभी झरिया विधायक के सरकारी बॉडीगार्ड ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायक के सरकारी बॉडीगार्ड के द्वारा उन्हें और महिलाओं को पीटा गया. आख़िर हमारा क्या क़सूर है? क्या फ़रियाद करना गुनाह है?
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)
4+