राजस्व उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    राजस्व उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) - एसीबी की टीम ने गुरुवार को जामा अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक विभास तिवारी को ₹8000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. बता दें कि आवेदक चेतन पुजहर के आवेदन पर एसीबी की टीम ने यह कार्यवाही की गई थी. गिरफ्तारी के बाद विभास तिवारी को दुमका एसीबी कार्यालय लाया गया. जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

    रिश्वत की मांग

    दरअसल चेतन पुजहर का जमीन संबंधित एक विवाद दुमका एसडीओ कोर्ट में चल रहा है. एसडीओ कोर्ट द्वारा जामा अंचलाधिकारी से जमीन संबंधित जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी. सीओ द्वारा इसका जिम्मा राजस्व उपनिरीक्षक विभास तिवारी को दिया गया. इसके बाद 1 वर्ष बीत गए, लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा उक्त जमीन की जांच नहीं की गई. अंत में आवेदक चेतन पुजहर से ₹8000 रिश्वत की मांग की गई. चेतन रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने इसकी लिखित शिकायत दुमका एसीबी कार्यालय में की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने अपने स्तर से भी मामले की जांच की और जब लगा कि मामला सही है तो उसने जाल बिछाया जिसमें आज विभास तिवारी ₹8000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए.

    रिपोर्ट : अजय तिवारी, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news