चार बाइक चोर धराए, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

    चार बाइक चोर धराए,  चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

    धनबाद (DHANBAD) : झरिया के भौरा ओपी पुलिस को चार बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई. इन सभी मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. इस दौरान गिरफ्तार लोगो की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है. जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भौरा 6 नम्बर निवासी प्रेम प्रकाश पासवान की मोटरसाइकिल 31 अक्टूबर को उनके गैरेज से चोरी हो गयी थी. इसे लेकर भौरा ओपी में मामला दर्ज कराया गया था. वहीं एक अक्टूबर को वाहन दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया था. जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि जो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, वह प्रेम प्रकाश पासवान के गैरेज से चोरी हुई थी. जांच के क्रम में पता चला कि दुर्घटना के समय अगस्त रवानी नाम का एक आदमी उस मोटर साइकिल को चला रहा था. पुलिस द्वारा अगस्त रवानी को पकड़ा गया. जब अगस्त रवानी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा यह मोटरसाइकिल चोरी की गई थी. साथ में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news