बोले पूर्व सैनिक, जनरल बिपिन रावत की बोली से ही पड़ोसी देशों के पसीने छूटते थे

    बोले पूर्व सैनिक,  जनरल बिपिन रावत की बोली से ही पड़ोसी देशों के पसीने छूटते थे

    पलामू(PALAMU) : पूर्व सैनिक सेवा परिषद हुसैनाबाद में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी के साथ 11अन्य सीनियर सैन्य अधिकारियों की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में सभी पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. पूर्व सैनिकों ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की बोली से ही हमारे पड़ोसी दुशमन के पसीने छूटते थे. इस शोक सभा में कर्नल  डॉक्टर संजय कुमार सिंह के अलावे जिला उपाध्यक्ष एवं अनुमंडलीय सचिव लेफ्टिनेंट प्रेमतोष प्रसाद, सूबेदार कपिल देव राम, सूबेदार महाराजा सिंह, सूबेदार दिलीप मेहता, सूबेदार अशरफी पाल हवलदार सुधीर कुमार सिंह, सतेन्द्र शर्मा शोक सभा में शामिल हुए.  

    रिपोर्ट : सतेन्द्र चंदेल (हुसैनाबाद ,पलामू )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news