खलिहान में रखे धान में लगी आग,लाखों का धान हुआ राख


पलामू (PALAMU) :चैनपुर प्रखंड के कोसियारा गांव में खलियान में रखे धान के बोझे में अचानक आग लग गयी . आग लगने से सैकड़ों बोझा धान जलकर रखा हो गया है. आग लगने का करण पता नहीं चल सका है,स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया है. कोसियारा गांव के किसान राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि खेत से धान काट कर खलियान में रखा था. अचानक बुधवार को दोपहर खलियान में रखे धान के बोझे में आग लग गयी.आग लगने का कारन पता नहीं चल सका है . आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है .
4+