डीसी साहब के समर्थन में भीम आर्मी, देवघर में इन पर किया नारों से वार

    डीसी साहब के समर्थन में भीम आर्मी, देवघर में इन पर किया नारों से वार

     देवघर(DEOGHAR) : मधुपुर कोर्ट मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष भीम आर्मी के लोगों ने देवघर उपायुक्त के समर्थन में प्रदर्शन किया. भीम आर्मी के लोगों ने चुनाव आयोग द्वारा उपायुक्त पर की गयी कार्रवाई से नाराज हैं. भीम आर्मी के लोगों ने उपायुक्त के समर्थन में जमकर नारे बाजी भी की. मालूम हो कि चुनाव आयोग द्वारा देवघर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को पद मुक्त करने का आदेश जारी किया गया था.

    चुनाव आयोग द्वारा देवघर उपायुक्त के द्वारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर एक ही दिन में पांच अलग-अलग थाना में मामला दर्ज कराने में दोषी माना है. मधुपुर उप चुनाव में सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा डीसी के कार्यशैली पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था. इस मामले पर अब सियासत गर्म होने लगी है. भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई. जिला अध्यक्ष राजेश कुमार दास ने अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष उपायुक्त के समर्थन में नारे बजी की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाई समझ से परे है. ऐसी कार्रवाई, जिसमे आचार सहिंता का मामला उपायुक्त ने सांसद पर दर्ज कराया था, फिर उस पर जांच कर उल्टा उपायुक्त पर कार्रवाई की गई है, यह हास्यहास्पद है. भीम आर्मी देवघर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार दास ने कहा की अगर चुनाव आयोग अपनी कार्रवाई को वापस नहीं लेती है तो भीम आर्मी आंदोलन करने को मजबूर होगा. उन्होंने कहा कि उपायुक्त पर लगाए गये सभी आरोप गलत है. चुनाव आयोग द्वारा जो आरोप लगाया गया है वह बेबुनियाद है .

    रिपोर्ट- अजित आनंद (मधुपुर,देवघर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news