एनसीसी 37 बटालियन के छात्र हुए सम्मानित, एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर

    एनसीसी 37 बटालियन के छात्र हुए सम्मानित, एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - एनसीसी 37 बटालियन छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में बिहार झारखंड एडीजी एम इंदिराबालन मौजूद रहे. जमशेदपुर के साकची करीम सिटी कॉलेज प्रांगण में एनसीसी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार झारखंड एडीजी एम इंदिरा बालन के अलावा एनसीसी के कई पदाधिकारी कॉलेज के प्रिंसिपल और छात्र मौजूद थे.

    एनसीसी में बदलाव

    वहीं कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की गई. जहां एनसीसी के छात्रों ने एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनसीसी में हो रहे नए बदलाव के संबंध में एडीजी ने छात्रों को संबोधित किया. जहां उसके बाद सभी बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनसीसी छात्रों को सम्मानित किया गया. वहीं मीडिया से बात करते हुए एडीजी एम इंदिराबालन ने कहा कि पिछले वर्ष पूरे देश से 1 लाख एनसीसी छात्र की सीधी बहाली सेना में की गई थी. जहां इस वर्ष इस लक्ष्य को और बढ़ाया गया है. वहीं हम पूरे देश में एनसीसी छात्रों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. जहां राज्य सरकार से वार्ता कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को एनसीसी का प्रशिक्षण देकर उनके लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि एनसीसी की पहुंच गांव तक हो सके.

    रिपोर्ट : अंकिता कुमारी, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news