18 दिसंबर को रांची में झामुमो का महाधिवेशन : तैयारियों में जुटे विधायक व कार्यकर्ता

    18 दिसंबर को रांची में  झामुमो का महाधिवेशन : तैयारियों में जुटे  विधायक व कार्यकर्ता

    चाईबासा (CHAIBASA) : आगामी 18 दिसम्बर को रांची में होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महाधिवेशन और 15 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री सह केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चाईबासा आगमन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चमी सिंहभूम जिला समिति की आपात बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता विधायक सुखराम उरावं ने की. यह बैठक जिले के लालकिला टुंगरी में सम्पन्न हुआ.

    बता दें कि 15 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन टाटा कॉलेज चाईबासा में आयोजित किए जाने वाले प्रमंडल स्तरीय "आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में भाग लेंगे. उसी दिन एसोसिएशन ग्राउंड में मुख्यमंत्री "सहाय" योजना को लांच करेंगे. इस अवसर पर एसोसिएशन ग्राउंड में काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और सम्पूर्ण राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुअवसर प्रदान करने वाली राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लांचिंग का गवाह बनेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. आगामी 18 दिसम्बर को जिला में निवास करने वाले केन्द्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य चौदह वरिष्ठ कार्यकर्ता केन्द्रीय महाधिवेशन में भाग लेंगे. बैठक में इस सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा किया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news