गोमिया के भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति बने मध्यप्रदेश के ओबीसी मोर्चा प्रभारी

    गोमिया के भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति बने मध्यप्रदेश के ओबीसी मोर्चा प्रभारी

    बोकारो (BOKARO) गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति को भाजपा ने मध्यप्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रभारी बनाया है. बता दें कि देवनारायण प्रजापति पूर्व से ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य और भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम के राष्ट्रीय सदस्य भी रहे हैं.

    इस अवसर पर भाजपाइयों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.  भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ देवनारायण प्रजापति को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. वहीं समारोह में आए हुए लोगों ने एकस्वर में आरक्षण के कोटे में 27 प्रतिशत से 14 प्रतिशत किये गए कटौती को पुनः 27 प्रतिशत करने की मांग की है. मध्यप्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रभारी देवनारायण प्रजापति ने कहा कि लोगों की मांग को हरसंभव पूरा करने का प्रयास करूंगा. 

    रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया (बोकारो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news