भाजपा नेता सूरज पर हमला करनेवाले ने किया सरेंडर


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात जिला युवा भाजपा के महामंत्री सूरज कुमार पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सोनू ने बागबेड़ा थाने में सरेंडर कर दिया है. हालांकि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी सोनू के दोस्त ने सूरज के माध्यम से बाईक फाईनैंस कराई थी जिसकी वह किस्त जमा नहीं कर रहा था. इसी बात को लेकर सोनू और सूरज में विवाद हो गया. हालांकि पहले से भी रंजिश की बात कही जा रही है. विवाद बढ़ने पर सोनू ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. सोनू दर असल बिष्टुपुर के तिवारी बेचर में कार्यरत मैनेजर अमरपाल सिंह का बेटा है. पांच दिन पहले ही अमरपाल कोलकाता से इलाज कराकर लौटे हैं. बताया जा रहा है कि पिता पर दबाव बनाने के बाद पिता के कहने पर सोनू ने सरेंडर कर दिया.
बता दें कि बीती रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास बाईक पर सवार दो अपराधियों ने सूरज कुमार पर भुजाली से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसके बाद गंभीर हालत में सूरज को टीएमएच पहुंचाया गया. सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है. उधर लगातार भाजपाइयों पर हमले को लेकर भड़के भाजपा नेताओं ने घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन पर कड़ा दबाव बनाया था. वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी. वहीं कुणाल षाड़ंगी ने 48घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अनशन की चेतावनी दी थी. उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू की निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया है.
4+