चतरा में विधायक प्रतिनिधि पर रेप के प्रयास के आरोप


चतरा (CHATRA) : एक विधायक प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगा है. विधायक (BJP) किशुन कुमार दास के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश पाठक के खिलाफ टंडवा थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है.
बताया जाता है कि गाडीलौंग गांव की कुछ महिला धरना स्थल से अपने घरों की ओर वापस आ रही थीं. इसी बीच विधायक प्रतिनिधि ले एक महिला को रोक लिया. आरोप के मुताबिक विधायक प्रतिनिधि ने महिला के साथ छेड़खानी की और रेप के प्रयास करने लगा. जब महिला ने विरोध में शोर मचायी तो आरोपी नौ-दो-ग्यारह हो गया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
4+