जिला क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में 150 प्रतिभागी हुए शामिल,5 साल की अवनी ने 18 किमी की दूरी तय की

    जिला क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप  में 150 प्रतिभागी हुए शामिल,5 साल की अवनी ने 18 किमी की दूरी तय की

    जामताड़ा (JAMTARA) - एथलेटिक्स एसोशिएशन जामताड़ा के बैनर तले जिला क्रॉस कंट्री चेम्पियनशिप गांधी मैदान में आयोजित किया गया. जिसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, राजेन्द्र शर्मा समेत अन्य लोगों ने प्रतिभागियों के मनोबल बढ़ाने के लिये हौसला अफजाई किया. क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ हुआ जो बेना होते हुए छह किलोमीटर दूरी कर पुनः वीर कुंवर सिंह चौक में समापन हुआ.

    दिब्ययांग काजल बनी कार्रक्रम के आर्कषण का केंद्र

    इस चैम्पियनशिप महिला प्रतिभागियों में मिहिजाम की दिब्यांग काजल यादव महज 16 वर्ष की है, जो प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे डीडीसी ने मेडल और प्रमाणपत्र पुरस्कार दिया. इस चैम्पियनशिप में एक पांच वर्षीय अवनी कुमारी जो करमाटांड़ प्रखंड से 18 किलोमीटर की दूरी बिना रुके दौड़ कर जामताड़ा पहुंची है. अवनी मात्र नौ महीने ही अभ्यास की है. जहां सभी लोगों ने इस बच्ची की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. वहीं ओलंपिक में गोल्ड मेडल की सपना संजोये अवनी कुमारी ने बताई की उन्हें पड़ने और खेलों में बहुत रुचि है और ओलंपिक खेल में भाग लेकर गोल्ड मेडल लाना है. अवनी के कोच निवास मंडल ने कहा की अवनी कुमारी और उनके माता पिता का सपना है, की धाविका पूजा बिश्नोई की तरह बन पाए इसके लिये यह बच्ची पिछले नौ महीने से अभ्यास कर रही है. जो 10 किलोमीटर की दूरी 54 मिनट 54 सेकेंड में तय की और आज 18 किलोमीटर की दूरी बिना रुके पूरा किया है.  आज इस बच्ची को सरकार की आवश्यकता है. जिससे आगे यह और नाम राज्य और देश का कर पाये. वहीं मौके पर डी डी सी अनिलसन लकड़ा ने कहा की अवनी कुमारी जो बहुत ही अच्छी धावक है. इसका नाम तो प्रेरणा होना चाहिए था. जिले के एथलेटिक्स के लिये यह बहुत बड़ी प्रेरणा है.

    रिपोर्ट : आर.पी. सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news