झरिया में खड़े दो हाइवा में लगी आग, वर्चस्व में आग लगाने का संदेह


धनबाद (DHANBAD) - झरिया के कतरास मोड, सिंह नगर के पास शनिवार की रात सड़क किनारे खड़े दो खाली हाइवा में अचानक आग लग गई. आग लगी या लगाई गई, फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है. बता दें कि इस घटना को सिंह मेन्शन और रघुकुल के बीच चल रही तनातनी से जोड़ कर देखा जा रहा है. बस्ताकोला नई आउटसोर्सिंग पैच के ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है.
स्थानीय लोगों ने किया थाना को सूचित
हाईवा में आग लगने के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में वहां लोग जुट गए. जिसके बाद लोगों ने हाईवा में आग लगने की जानकारी झरिया थाना को देने के साथ हाईवा मालिक को भी सूचित किया. सूचना पाकर झरिया पुलिस सिंह नगर पहुंची और पुलिस ने फायर विभाग को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल झरिया पुलिस की जांच के बाद ही दोनों हाईवा में आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा , दोनों हाइवा विभिन्न कोलयरी में कोयला ढुलाई के काम मे लगे हुए थे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद
4+