स्कॉलरशिप के 9.33 करोड़ रुपए डकारने के आरोपी देवघर से धराए

    स्कॉलरशिप के 9.33 करोड़ रुपए डकारने के आरोपी  देवघर से धराए

    देवघर (DEOGHAR) : चतरा पुलिस ने कल्याण विभाग में हुए छात्रवृत्ति और साइकिल घोटाले में 9 करोड़ 33 लाख रुपए गबन के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आशुतोष कुमार को देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड मोहल्ले से गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि आशुतोष कुमार तत्कालीन कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे और इस कांड के मुख्य आरोपी हैं. जांच के बाद आशुतोष कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. बता दें कि चतरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ चतरा ले गयी है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार 9.33 करोड़ के घोटाले के आरोपियों में पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार, भोलानाथ लागुरी, नाजिर इंद्रदेव प्रसाद, प्रधान सहायक काशी प्रसाद गुप्ता, एनजीओ सेनवर्ड के अधिकारी, प्रयास संस्था (मुरली श्याम, अभय कुमार, सुजंती द्विवेदी, एबीवी सहाय) आदि का नाम शामिल है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news