BREAKING: किशोरी छात्रा के साथ गैंग रेप , आरोपियों ने कराया गर्भपात, एक आरोपी का पिता गिरफ्तार

    BREAKING:  किशोरी छात्रा के साथ गैंग रेप , आरोपियों ने कराया गर्भपात, एक आरोपी का पिता गिरफ्तार

    धनबाद (Dhanbad)  कपुरिया ओपी क्षेत्र में कक्षा आठ में पढऩे वाली एक किशोरी नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।ये घटना बीते जून महीने की है।बताया जाता है कि एक महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। पीडि़ता गर्भवती हो गई। इसके बाद धनबाद लाकर पीडि़ता का चोरी छिपे गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। गर्भपात कराने के दौरान पीडि़ता की हालत बिगड़ गई। तब आरोपित पीडि़ता को पटना ले जाकर उसके माता-पिता के पास छोड़ गए। कपुरिया में पीडि़ता अपने दादा-दादी के पास रहती थी। माता-पिता ने सच जाना तो कपुरिया ओपी में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपितों का सहयोग करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कंठी सिंह मामले के एक आरोपित धीरज के पिता हैं।
    पांच महीने पहले चार युवकों ने पहली बार किया गंदा काम
    प्राथमिकी में कहा गया कि पांच महीने पहले जून में एक दिन नाबालिग किशोरी पानी भरने के लिए गई थी। उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह और विवेक सिंह नामक युवकों ने उसे अकेला पा कर बहला-फुसला कर एक खेत में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी चारों आरोपित किसी न किसी बहाने से किशोरी को धमकी देकर बुलाते रहे। जब जिसे मौका मिला, उसका यौन शोषण करते रहे। लोकलाज और डर से किशोरी ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया।

    एक आरोपी के पिता ने गर्भपात कराने में की मदद, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
    इसी बीच किशोरी का पेट फूलने लगा तो आरोपितों को माथा ठनका। बीते 25 नवंबर को आरोपित बहला-फुसला कर किशोरी को धनबाद के निजी नर्सिंग होम में ले गए। एक आरोपी के पिता कंठी सिंह जो कि कपूरिया पैक्स के चेयरमैन भी है ,वे साथ गए थे। गर्भपात कराया गया। किशोरी की तबीयत बिगड़ गई तो उसे पटना ले गए। वहां किशोरी को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। वहां पीडि़ता की हालत और बिगड़ गई तो माता-पिता एक चिकित्सक के पास ले गए। उस चिकित्सक ने किशोरी को माता-पिता को वास्तविकता की जानकारी दी। इसके बाद परिजन कपुरिया ओपी गए और शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से  सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी फ़रार है। जबकि एक आरोपी के पिता  सह कपूरिया चेयरमैन कंठी सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। कपूरिया पैक्स चेयरमैन कंठी सिंह पर अवैध गर्भपात कराने व साक्ष्य मिटाने का आरोप है। इधर एसएसपी संजीव कुमार ने The news post को बताया सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा है। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रहीं है। परिजनों ने घटना की जानकारी अगर समय से दिया होता तो अबतक सभी आरोपी जेल की सलाख़ों में होते।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news