पीएलएफआई ने मुखाबिरी के आरोप में की एक की हत्या


खूंटी (KHUNTI) : पुलिस मुखबिर के आरोप ने एक व्यक्ति की जान लील ली. नक्सली संगठन PLFI के लाका पाहन के दस्ते ने नारंग निवासी मार्टिन सोय की हत्या लाठी डंडे से पीट पीट कर कर दी. साथ ही उसके मोटरसाइकिल में आग लगा दी. मामला अड़की थाना क्षेत्र का है.
घटना बुधवार रात की है और इसकी सूचनाअड़की थाना पुलिस को गुरुवार को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है. अड़की थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के लोगों से लेकर हर पहलू पर जांच कर रहे हैं. गांव के लोगों ने बताया कि पीएलएफआई के दस्ते ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही मृतक के बड़े भाई की मोटरसाइकिल को आग लगाकर जला दिया. लोगों ने बताया कि उग्रवादी मार्टिन सोय के पुत्र को खोज रहे थे. उसके न मिलने पर पिता की हत्या कर चलते बने. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
रिपोर्ट: समीर हुसैन (रांची डेस्क)
4+