मृत पति को दो गज जमीन दिलवाने के लिए महिला ने सीएम और पीएम से लगाई गुहार

    मृत पति को दो गज जमीन दिलवाने के लिए महिला ने सीएम और पीएम से लगाई गुहार

    चतरा (CHATARA) : राजपुर थाना क्षेत्र के मदगड़ा गांव के मो असरफ अली के पुत्र मो असगर की मौत  सऊदी अरब में हो गई. पंचयात के मुखिया ने चतरा सांसद  और विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर शव भारत मंगाने की  मांग की है. परिजनों ने बताया कि मो असगर सऊदी अरब में एक दवा कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर कई वर्षोंं से कार्य कर रहे थे. 23 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. मगर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि उनका हार्ट ब्लॉक कर गया है. कुछ देर बाद अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों  द्वारा शव अपने वतन मांगने को लेकर कंपनी के लोगों से बात की गई. मगर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. असगर की पत्नी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री से अपने पति के शव भारत लाने कि मांग की है. मंगलवार के पंचयात के मुखिया ने चतरा सांसद और विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर शव मंगाने की मांग की है. असगर अपने पीछे एक भरा परिवार छोड़ कर गए है असगर के दो बच्चे भी हैं जो अपने पिता की शव के दीदार का  इंजतार कर रहे हैं. 
    रिपोर्ट : समीर हुसैन  ( रांची  डेस्क )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news