बोले टॉपर्स, ग्रुप डिस्कसन पर करें फोकस, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का भी करें अध्ययन

    बोले टॉपर्स,  ग्रुप डिस्कसन पर करें फोकस, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का भी करें अध्ययन

    गुमला (GUMLA) - नगर भवन में स्थानीय युवक युवती को आईएएस आईपीएस बनने के लिए विशेष रूप से गाइड लाइन देने के उद्देश्य से आईएसएस टॉपर प्रवीण कुमार ने कई तरह की जानकारी दी. प्रवीण कुमार ने  इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा में 7 वां स्थान प्राप्त किया है.  इस दौरान नगर भवन में जिला के एसडीओ आईएएस रवि आनंद और आईपीएस सुधांशु जैन भी मौजूद रहे.

    कार्यक्रम में छात्रों को ना केवल यूपीएससी की परीक्षा की जानकारी दी गई, बल्कि बच्चों के द्वारा पूछे गए सवाल की जानकारी भी दी. इस कार्यक्रम में आए जिला के एसडीओ सह यूपीएससी 2018 में सफल हुए रवि आनंद ने पीटी मेंस और इंटरव्यू के तैयारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विषय का चयन भी सोच समझकर करना चाहिए. वहीं इस दौरान मौजूद आईपीएस सुधांशु जैन ने बताया कि  ईमानदारी से की गई पढ़ाई परिणाम लाती है. प्रवीण कुमार ने कहा कि  यूट्यूब पर सफल यूपीएससी के उम्मीदवार के वीडियो का अध्ययन करें. साथ ही इंटरनेट में माध्यम से जानकारियों को लगातार ग्रहण करते रहें. वहीं उन्होंने कहा कि ग्रुप बनाकर पढ़ाई करें, साथ ही ग्रुप डिस्कसन पर विशेष फोकस करें. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के प्रश्न पत्रों का पूरा अध्यन कर लेना चाहिए. वहीं उन्होंने एनसीआरटी की पुस्तक का पूरा अध्यन करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि अपना करंट अफेयर्स को अपडेट रखना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा भी अपनी तरह से कई सवाल पूछे गए जिनका मौजूद यूपीएससी में सफल पदाधिकारियों ने जवाब दिया. 

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news