डीजल लूटने वाले एक गिरोह का खुलासा, 80 लीटर डीजल बरामद

    डीजल लूटने वाले एक गिरोह का खुलासा, 80 लीटर डीजल बरामद

    धनबाद (DHANBAD) के जीटी रोड पर खड़े वाहनों से हथियार के बल पर डीजल लूटने वाले एक गिरोह का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की देर रात को पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो वाहन, एक मारुती डिजायर कार बरामद किया. बता दें कि वाहनों पर 80 लीटर डीजल लदा पाया गया. इसके बाद पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा और उनके पास से लोडेड कट्टा भी बरामद किया है.

    सूचना पर कार्रवाई

    गिरफ्तार अपराधियों में अंगद कुमार सोनकर और राजू सोनकर शामिल है. पुलिस का कहना है कि लगातार कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि खड़े वाहनों से हथियार के बल पर टंकी से अपराधी डीजल निकाल ले रहे हैं. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को सफलता मिली.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news