कोरोना की तीसरी लहर : तैयारी में राज्य में गुमला आगे

    कोरोना की तीसरी लहर :  तैयारी में राज्य में गुमला आगे

    गुमला (GUMLA) : जिले में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी तरह से बना ली गयी है. जिले के सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप से इस मामले पर बात किया गया तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बना ली गयी है. इसमें पूरी तरह सभी चीजों की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 56 प्रतिशत ही कोरोना टीकाकरण हो पाया है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि लोगो मे कोरोना को लेकर काफी लापरवाही देखने को मिल रही है. सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने कहा कि बिना किसी जरूरी काम के लोगों को कहीं भीड़भाड़ करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं लोगों को बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए और सैनिटाइज़र का पूरा उपयोग करना चाहिए. इन सब के बीच उन्होंने स्पष्ट कहा कि सावधानी और टीकाकरण ही लोगों को बचा सकती है.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news