उधमियों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय बनाने के लिए डीसी ने की बैठक

    उधमियों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय बनाने के लिए डीसी ने की बैठक

    धनबाद(DHANBAD)जिले के औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को उपायुक्त धनबाद की अध्यक्षता में बैठक की गई. 
    उपायुक्त ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों एवं सरकारी विभागों के बीच अच्छा समन्वय बनाना है. सूचनाओं का सहज ढंग से आदान-प्रदान हो एवं व्यावसायियों को सरकार से जो अपेक्षा है,उसे पूर्ण किया जा सके. 

    सबों ने बताई अपनी समस्याएं 
     
    उपस्थित व्यवसायिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हो रही समस्याओं एवं कठिनाइयों के विषय में उपायुक्त को अवगत कराया.साथ ही सरकारी नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक वर्कशॉप आयोजित करने का अनुरोध किया.उपायुक्त ने सभी की समस्याओं और सुझाव को जाना एवं ऐसी बैठक को नियमित अंतराल पर कराने का निर्देश दिया. 

    बैठक में रहे मौजूद 

    बैठक में उपायुक्त,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित झारखंड रिफेक्ट्री इंडस्ट्रीज एसोसिएशन,धनबाद जिला फ्लावर मिल एसोसिएशन,झारखंड इंडस्ट्री ट्रेड एसोसिएशन,फ्लाई ऐश ब्रिक एसोसिएशन, बैंक मोड चेंबर एंड कॉमर्स,धनबाद जिला होलसेल क्लॉथ इंडस्ट्री एसोसिएशन, हार्डकोक एसोसिएशन, धनबाद राइस मिल एसोसिएशन, सीमेंट एसोसिएशन एवं इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट :सत्यभूषण सिंह(धनबाद )

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news