भाकपा माले ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन,

    भाकपा माले ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन,

    दुमका ( DUMKA) -  प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाकपा माले की कार्यकर्ताओं द्वारा भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुभाष मंडल की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया.धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में धान क्रय केंद्र खोलने व धान का समर्थन मूल्य तीन हजार प्रति क्विंटल करने, किसानों के उपज पर एमएसपी की गारंटी देने,पंचायत में चल रही योजनाओं में मनरेगा मजदूरों को 5 सौ रुपये प्रति दिन मजदूरी देने, कालीचुंआ के निलंबित डीलर के घोटाले के पीड़ितों को बीच खाद्यान्न की वितरण करने,किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने, प्रखंड मुख्यालय में कोल्ड स्टोरेज बनवाने, उच्च विद्यालय व प्लस 2 में अविलंब शिक्षाकों की पदस्थापना करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की व्यवस्था करने ,किसानों के जमीन के लिए दाखिल खारिज पंचायत स्तर पर करवाने, किसानों व मजदूरों की बिजली बिल माफ करने सहित 13 सूत्री मांगों पर चर्चा किया गया.धरना प्रदर्शन के के बाद जिला समिति के सदस्य पलटन हांसदा के नेतृत्व में शिष्टमंडल द्वारा उपायुक्त के नाम पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी को 13 सूत्री मांग पत्र सौपा गया.मौके पर ढेना मिर्धा, रावण हांसदा,शीतल मुरमू, वाहा मुनी हेंब्रम, शीतल मुरमू क्रिस्टो मोहलीआदि उपस्थित थे.


    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी,शिकारीपाड़ा (दुमका)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news