दो चार दिनों तक नहीं बढ़ेगी ठंड, 22 से 24 नवंबर तक बारिश के आसार

    दो चार दिनों तक नहीं बढ़ेगी ठंड, 22 से 24 नवंबर तक बारिश के आसार

    रांची (RANCHI )राज्य में मौसम इन दिनों करवट बदल चुका है. सर्दी शुरू हो गई है. 18 नवंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े  बदलाव की संभावना नहीं है.

    दक्षिणी भागों में कहीं कहीं पर हो सकती है बारिश,

    अगले तीन चार दिनों तापमान में धीरे -धीरे 2 से 3  डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की  संभावना है. 19 नवम्बर को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी -20 मैच होने वाला है. 22 नवम्बर को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गयी है. 23 ,24 नवम्बर को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गयी है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news