दुमका में याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शब्दांजलि व पुष्पांजलि के लिए उमड़े लोग

    दुमका में याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शब्दांजलि व पुष्पांजलि के लिए उमड़े लोग

    दुमका (DUMKA) – सोमवार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के साथ-साथ झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दुमका के एसपी महिला कॉलेज के सामने स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए राजनीतिक दलों से लेकर समाजसेवी और जिले के अधिकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

    डीसी रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जबकि झामुमो विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कांग्रेस, राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी बिरसा मुंडा को याद किया.

    इस मौके पर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिरसा मुंडा के नाम से रांची में संग्रहालय की आधारशिला वर्ष 2018 में रखी थी, आज वह सपना साकार हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा संग्रहालय जनता को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास हुआ है लेकिन अभी भी विकास के कई कार्य बाकी हैं. जबकि दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि आज राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे हो गए. इन 20 वर्षों में क्या विकास हुआ इसे सभी कोई जानते हैं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि वर्तमान झामुमो की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने जिस अपेक्षा के साथ झामुमो को सरकार बनाने का मौका दिया है. सरकार नित नई जनकल्याणकारी योजना बनाकर उसे जनता के सामने रख रही है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news