अनियंत्रित होकर पलटा आयरन डस्ट लेकर जा रहा ट्रक, बाल बाल बचा ड्राइवर 

    अनियंत्रित होकर पलटा आयरन डस्ट लेकर जा रहा ट्रक, बाल बाल बचा ड्राइवर 

    सरायकेला (SARAIKELA ) कांड्रा मुख्य मार्ग पर घटी एक सड़क दुर्घटना में आयरन डस्ट लेकर जा रहे बीआर 01 जीजे 0706 संख्या की एक बड़ी ट्रक अनियंत्रित 
    होकर पलट गई. घटना में ट्रक में सवार एक मात्र ट्रक का चालक राजीव यादव बाल बाल बच गया.

    घटना की जानकारी देते हुए राजीव ने बताया कि वह उड़ीसा के बड़बिल से आयरन डस्ट लेकर कांड्रा स्थित आधुनिक कंपनी के लिए जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही किसी अज्ञात गाड़ी के डोजिंग देने से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पलट गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर सरायकेला पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू की.

    रिपोर्ट : विकास कुमार (सरायकेला )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news